Raw mango ice cream / कच्चे आम की खट्टी मीठी आइसक्रीम

कच्चे आम से बनाएं गर्मियों के लिए ठंडी ठंडी रेसिपी जिसे खाते ही सब कहेंगे भई वाह मजा आ गया -Raw mango ice cream

Raw mango ice cream:- नमस्कार दोस्तों आज मैं गर्मियों के लिए कच्चे आम से बनने वाली ठंडी ठंडी खट्टी मीठी रेसिपी आपके लिए लेकर आई हूं जिसे बच्चे तो बच्चे, बड़ों को भी बहुत पसंद आएगी, तो आइए दोस्तों कच्चे आम से कुल्फी बनाते हैं।

Raw mango ice cream

आवश्यक सामग्री / Ingredients

  • 2 बड़े साइज के कच्चे आम
  • 10 से 12 पुदीना के पत्ते
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1 पिंच ग्रीन फूड कलर

कच्चे आम की खट्टी मीठी आइसक्रीम बनाने की विधि / How to Make Raw Mango Ice cream

  • कच्चे आम की खट्टी मीठी आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धो लें।
  • एक बर्तन में लगभग 2 ग्लास के जितना पानी गर्म होने के लिए रखें।
  • अब इसमें कच्चे आम डाल दे और ढककर के 8 से 10 मिनट तक पका लें या तब तक पकाएं जब तक कि कच्चे आम अच्छे से साॅफ्ट ना हो जाए।
  • तय समय बाद कच्चे आम को निकाल ले और थोड़ा ठंडा हो जाने के बाद इनका छिलका हटा दे।
  • छिलके में लगा हुआ पल्प एक चम्मच की सहायता से निकाल ले और कच्चे आम की गुठली को हटा दें।
  • कच्चे आम के पल्प को एक मिक्सी के जार में डालें, इसमें पुदीना के पत्ते, काला नमक और आधा कप चीनी डालकर सभी चीजों को अच्छी से पीस ले।
  • अब इसमें थोड़ा सा ग्रीन फूड कलर डाल कर एक बार फिर से मिक्सर में अच्छे से घुमा लें।
  • अब इस मिक्चर को थोड़ा सा चेक कर ले और अगर आपको कम मीठा लगे तो उसमें आप थोड़ी चीनी और डाल सकते हैं या फिर आप मीठा अपने हिसाब से रखें।
  • इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकाल ले और इसी में थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • अब इस तैयार मिश्रण को एक ग्लास में निकाल ले, जिससे कि आपको आइसक्रीम मोल्ड में डालने में आसानी होगी।
  • अब आप इसे अपनी पसंद के आइसक्रीम मोल्ड में डाल दें और ऊपर से इस्टिक लगा दे।
  • अगर आपके पास आइसक्रीम मोल्ड नहीं है तो आप इसे कप में या फिर पेपर कप में भी जमने के लिए रख सकते हैं।
  • 7 से 8 घंटे में कच्चे आम की आइसक्रीम अच्छे से जमकर तैयार हो जाएगी। डिमोल्ड करने से पहले आइसक्रीम मोल्ड को थोड़ी देर के लिए पानी में रखें जिससे कि आइसक्रीम आसानी से निकल आएगी।
  • यह लीजिए दोस्तों कच्चे आम से बनी हुई बहुत ही टेस्टी, खट्टी मीठी आइसक्रीम बनकर तैयार है, जो बच्चे और बड़ो सबको पसंद आएगी और इसे खाते ही सब कहेंगे भई वाह मजा आ गया।
  • आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें और आपको हमारी कच्चे आम की खट्टी मीठी रेसिपी कैसी लगी अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना ना भूले।

9 thoughts on “Raw mango ice cream / कच्चे आम की खट्टी मीठी आइसक्रीम”

Leave a Comment