कच्चे आम से आम पापड़ बनाने की विधि-Aam papad recipe

कच्चे आम से आम पापड़ बनाने की विधि

कच्चे आम से आम पापड़ बनाने की विधि

कच्चे आम से आम पापड़ बनाने की विधि:- फ्रेंड्स आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं आम पापड़ की रेसिपी। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और बनाने में बहुत ही आसान होता है। आइए दोस्तों आम पापड़ बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री/ Ingredient

  • 4 मीडियम साइज के कच्चे आम
  • 200 ग्राम चीनी
  • 1/2 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1 पिंच ग्रीन फूड कलर
  • पानी जरूरत के अनुसार

कच्चे आम से आम पापड़ बनाने की विधि/how to make Aam papad

  • आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले हम आमों को अच्छे से धो कर छील लेंगे।
  • फिर हम इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लेंगे।
  • इसके बाद हम एक भगोने में सभी आम के टुकड़ों को डालेंगे और इसमें एक गिलास पानी भी डालेंगे।
  • फिर इसे गैस पर रख देंगे, हमें इन आम के टुकड़ों को 7:00 से 8:00 मिनट तक पकाना है।
  • तय समय में यह अच्छे से पक जाएंगे।
  • इसके बाद इन्हें थोड़ा ठंडा करके एक मिक्सी के जार में निकालेंगे, और इनका स्मूथ पेस्ट बना लेंगे।
  • इसके बाद हम इस पेस्ट को एक फ्राई पैन में निकाल लेंगे और इसमें 200 ग्राम चीनी मिलाएंगे।
  • हम इसे लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक मीडियम आंच मे पकाएंगे।
  • फिर इसमें आधा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स, नमक और एक पिंच हरा फूड कलर डालेंगे।
  • फिर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 2 मिनट तक और पकाएंगे। फिर गैस बंद कर देंगे।
  • अब हम एक थाली को ऑयल से ग्रीस कर लेंगे और इस मिश्रण को थाली में निकालकर फैला लेंगे।
  • फिर इसे 24 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ देंगे।
  • इसके बाद आप इससे अपने पसंद के आकार के आम पापड़ काट सकते हैं।
  • आम पापड़ बनकर तैयार है, आप इस आम पापड़ को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 1 महीने तक खा सकते हैं।

सुझाव

  • आप चाहें तो इसमें फूड कलर डालें नहीं तो आप इसे बिना फूड कलर के भी बना सकते हैं।
  • चीनी आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं।

1 thought on “कच्चे आम से आम पापड़ बनाने की विधि-Aam papad recipe”

Leave a Comment