Mango Frooti Banane ki Vidhi

Mango Frooti Banane ki Vidhi / Mango Frooti Recipe in Hindi

Mango Frooti Banane ki Vidhi:- नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एकदम मार्केट जैसी मैंगो फ्रूटी बनाने की आसान रेसिपी सिर्फ तीन चीजों से आप घर पर ही मैंगो फ्रूटी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। आइए दोस्तों मैंगो फ्रूटी बनाते हैं।

Mango Frooti Banane ki Vidhi

आवश्यक सामग्री / Ingredient

  • 2 पके आम
  • 1 कच्चा आम
  • 400 ग्राम चीनी
  • जरूरत के अनुसार पानी

मैंगो फ्रूटी बनाने की विधि / How to Make Mango Frooti

  • मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए सबसे पहले पके आम और कच्चे आम अच्छे से धोकर छीलकर तैयार करें।
  • अब कच्चे आम और पके आम की गुठली हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक पैन में आम के टुकड़ों, चीनी और एक कप पानी डालकर मीडियम आँच मे 7 से 8 मिनट तक पका लें या तब तक पकाएं जब तक कि आम अच्छे से साँफ्ट ना हो जाए।
  • इसे अच्छे से ठंडा होने पर एक मिक्सर जार में डालकर महीन पीस लें।
  • अब इस आम के पल्प को एक छन्नी की सहायता से छान लें, जिससे कि इसके रेसे अलग हो जाएं।
  • अब इस आम के पल्प को एक बड़े बर्तन में डालें और इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाते जाएं और एक whisker की सहायता से मिक्स करते जाएं।
  • फ्रूटी मे आपको इतना पानी मिलाना है जैसे कि मार्केट वाली फ्रूटी की consistency होती है।
  • मैंगो फ्रूटी बनकर तैयार है, इसे फ्रिज में रख कर अच्छे से ठंडा होने दें।
  • फ्रूटी को आप बोतल में भरकर एक हफ्ते तक पी सकते हैं यह खराब नहीं होगी।

Leave a Comment