HOW TO MAKE TANDOORI ROTI \ 2 मिनट में कुकर में तंदूरी रोटी कैसे बनाते हैं

2 मिनट में कुकर में तंदूरी रोटी कैसे बनाते हैं / HOW TO MAKE TANDOORI ROTI

HOW TO MAKE TANDOORI ROTI:- नमस्कार दोस्तों आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं कुकर में एक साथ चार से पांच तंदूरी रोटी बनाने का बहुत ही आसान तरीका। कम समय में बहुत ही मजेदार यह रोटियाँ बन के तैयार होती हैं। जब भी घर में आप कभी कोई स्पेशल पनीर वगैरह बना रहे हैं और आपको तंदूरी रोटी खाने का मन हो तो बड़ी ही आसानी से आप घर में इस तरह से तंदूरी रोटी बना सकते हैं, तो आइए दोस्तों कुकर में तंदूरी रोटी बनाते हैं।

HOW TO MAKE TANDOORI ROTI

आवश्यक सामग्री / Ingredients

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप मैदा
  • 1/2 छोटी चम्मच नमक
  • जरूरत के अनुसार देसी घी
  • एक 5 लीटर का कुकर

कुकर में तंदूरी रोटी बनाने की विधि / How to Make Tandoori Roti at Home

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, मैदा और नमक डालकर अच्छे से मिला ले। फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ कर तैयार कर ले।
  • अब आटे को ढककर एक से डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें, जिससे कि आटा अच्छे से फूल कर सैट हो जाए।
  • तय समय बाद एक बार आटे को फिर से अच्छे से मसलकर चिकना कर ले।
  • अब गैस पर 5 लीटर का कुकर ढक्कन हटाकर उल्टा करके हाई फ्लेम में 2 मिनट तक गर्म होने को रख दें।
  • जब तक कुकर गरम हो रहा है तब तक आप मीडियम साइज की लोई काटकर तैयार कर ले।
  • अब लोई को हाथ से थोड़ा सा चिकना करके गोल करें, फिर इसे दोनों हाथों से थपकी मारते हुए बड़ा कर ले।
  • अगर आपको हाथ से रोटी बनाना नहीं आता है तो आप इसे बेलन से भी बेल सकते हैं लेकिन ध्यान रखें नॉर्मल घर में जो रोटी बनती है उससे इसे थोड़ा सा मोटा रखेंगे।
  • इसी तरह से 4 से 5 रोटियां तैयार करके प्लेट में रख ले।
  • इधर कुकर भी अच्छे से गर्म हो गया होगा, अब कुकर को सावधानीपूर्वक उतार कर सीधा रखें।
  • रोटी को हाथ में लेकर एक साइट पर पानी लगा दे और जिस तरफ पानी लगाया है उस तरफ से कुकर में एक-एक करके सब की रोटियां चिपका दें।
  • ध्यान रखें कुकर में रोटी चिपकाते समय थोड़ा सावधानी बरते जिससे कि आपके हाथ कुकर से टच ना हो क्योंकि कुकर इस टाइम पर बहुत गर्म होगा या फिर आप चाहे तो हैंड ग्लव्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
  • क्योंकि इस टाइम पर कुकर काफी गर्म होता है जिसकी वजह से रोटियां कुकर में अच्छे से चिपक जाती हैं, जब सारी रोटियां कुकर में लगा दे तब गैस ऑन करें।
  • फिर से कुकर को उल्टा करके रख दे फ्लेम को लो- मीडियम के बीच में रखें और बीच-बीच में उठा उठा कर चेक करते जाएं की रोटी अच्छे से सिक रही है या नहीं।
  • लगभग 1 मिनट में ही आपकी रोटियां एकदम तंदूर जैसी सिक कर तैयार हो जाएंगी। फिर एक चिमटे की सहायता से एक एक रोटी को निकाल ले और इन गरमा गरम रोटियों के ऊपर घी लगा दे।
  • तो देखा ना फ्रेंड्स इस तरह से कुकर में रोटी बनाना कितना आसान है, एक बार में आप 4 से 5 रोटियां आराम से बना सकते हैं और 4 से 5 रोटियां सिकने में सिर्फ 1 मिनट का ही टाइम लगेगा।
  • इस तरह से आप कम समय में एकदम तंदूर जैसी तंदूरी रोटी कुकर में बना सकते हैं। घर में जब भी कभी कुछ स्पेशल जैसे कि पनीर, दाल मखनी आदि बनाते हैं तो आप इन रोटियों को कुकर में एक बार बनाकर जरूर ट्राई करें आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी।

सुझाव / Suggestion

  • अगर आपको लग रहा है कि आपकी किसी रोटी के ऊपर अच्छे ब्राउन स्पॉट नहीं आए हैं तो आप उस रोटी को चिमटे से पकड़कर बर्नर पर थोड़ा सा ऊंचाई से सेक लें, बढ़िया से ब्राउन स्पॉट आ जाएंगे और रोटी देखने में भी बहुत अच्छी लगेगी।

2 thoughts on “HOW TO MAKE TANDOORI ROTI \ 2 मिनट में कुकर में तंदूरी रोटी कैसे बनाते हैं”

  1. Букмекерская контора 1xBet является очень популярных на рынке. 1xbet зеркало рабочее на сегодня прямо Огромный выбор событий из мира спорта и киберспорта, множество открытых линий, высочайшие коэффициенты. Также, БК имеет обширный функционал и одна из немногих дает возможность совершать ставки по уникальным промокодам. Используя их, вы можете получить настоящие деньги, не внося абсолютно никаких средств. Это реально! Узнать актуальный промокод вы можете сейчас же, однако использовать его необходимо в соответствии с условиями и инструкциями, которые приведены ниже.

    Reply

Leave a Comment