शादी/पार्टी स्टाइल आलू परवल की सब्जी 

शादी/पार्टी स्टाइल आलू परवल की सब्जी

शादियों पार्टियों वाली आलू परवल की सब्जी बेहद स्वादिष्ट और रिच ग्रेवी वाली डिश है। इसमें तले हुए आलू और परवल को मसालेदार ग्रेवी और मलाई के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बिल्कुल होटल जैसा लगता है। इसे रोटी, पराठा, पूरी या चावल के साथ परोसें मेहमान भी खुश हो जाएंगे|शादी/पार्टी स्टाइल आलू परवल की सब्जी

आवश्यक सामग्री:

परवल – 250 ग्राम

छोटे आकार के आलू – 250 ग्राम

टमाटर – 3 (पेस्ट बना लें)

प्याज – 1 बड़ा (कटा हुआ)

अदरक – 1 इंच टुकड़ा

लहसुन – 7–8 कलियां

हरी मिर्च – 4

खड़े गरम मसाले – तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च, जावित्री, सूखी लाल मिर्च (2)

हल्दी पाउडर – 1 चम्मच

धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

किचन किंग मसाला – 1 चम्मच

हींग – 1 चुटकी

सब्जी मसाला – 1 चम्मच

नमक – स्वाद अनुसार

सरसों का तेल – 1/4 कप

मलाई – 2 बड़े चम्मच

कसूरी मेथी – 1 चम्मच

हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

आलू परवल की सब्जी बनाने की विधि:

1. सबसे पहले आलू और परवल को अच्छे से धोकर छील लें। परवल को दो हिस्सों में काट लें। छोटे आलू को छीलकर फोर्क से हल्का-सा छेद कर लें।

2. अब मिक्सर में प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर बारीक पेस्ट बना लें।

3. कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। पहले परवल को सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें।फिर आलू को भी सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें।

4. अब बचे हुए तेल में खड़े गरम मसाले, जीरा और हींग डालकर भूनें।

5. इसमें प्याज-अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

6. अब हल्दी, धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, किचन किंग मसाला और सब्जी मसाला डालें। थोड़ा पानी डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें।

7. अब टमाटर का पेस्ट डालें और बीच-बीच में चलाते हुए पकाएँ जब तक तेल अलग न हो जाए।

8. इसमें 2 बड़े चम्मच मलाई डालें और लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएँ (ध्यान रहे मलाई फटे नहीं)।

9. अब तले हुए आलू और परवल डालकर अच्छे से मिलाएँ और मध्यम आंच पर 1 मिनट भूनें।

10. फिर एक गिलास गर्म पानी और स्वाद अनुसार नमक डालें। ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएँ।

11. आखिर में कसूरी मेथी और हरा धनिया डालें और मिक्स करें

सर्व करने का तरीका:

यह शादियों वाली आलू परवल की सब्जी गरमागरम रोटी, पराठा, पूरी या चावल के साथ परोसें। शादी/पार्टी का असली स्वाद घर पर ही पाएँ।

Leave a Comment