लौकी के छिलके की सब्जी \ Lauki Ke Chhilke Ki Sabji
आज हम बनाएंगे लौकी के छिलके और आलू की बहुत ही टेस्टी की सब्जी अक्सर घर में लौकी के छिलके को वेस्ट समझ कर फेंक दिया जाता है लेकिन आप इस तरह से लौकी के छिलके की बहुत ही जबरदस्त सब्जी बना सकते हैंछिलकों से बनाइए स्वादिष्ट और हेल्दी सब्जी। आसान विधि और देसी तड़का इसे खास बना देते हैं।
आवश्यक सामग्री \ Ingredients
लौकी के छिलके – धोकर मोटे-मोटे कटे हुए
2 लंबे पतले कटे आलू
1 मीडियम साइज का लच्छेदार कटा प्याज
1 चम्मच जीरा
½ चम्मच राई
10–12 करी पत्ते
बारीक कटा हुआ लहसुन, प्याज, हरी मिर्च
½ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
सजावट के लिए बारीक कटा हरा धनिया
लौकी के छिलके की सब्जी बनाने की विधि:-
1. लौकी के छिलकों को अच्छी तरह धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काटें।
2. आलू को धोकर पतला-पतला काट लें।
3. पैन में सरसों का तेल गरम करें।
4. इसमें जीरा, राई, करी पत्ते, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें।
5. प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
6. लौकी के छिलके डालें और 2 मिनट मीडियम फ्लेम पर भूनें।
7. आलू डालकर मिलाएं और नमक डाल दें। ढककर पकने दें।
8. जब आलू और छिलके नरम हो जाएं, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, काली मिर्च और अमचूर पाउडर डालकर मिक्स करें।
9. ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमागरम परोसें।
सुझाव
लौकी के छिलके मोटे-मोटे छीले हुए हों।
लौकी ताज़ी और नरम होनी चाहिए।