हक्का नूडल्स / Hakka Noodles

हक्का नूडल्स / Hakka Noodles

आवश्यक सामग्री

  • नूडल्स: 1 पैकेट
  • बारिक कटी हरी प्याज: 1/2 कप
  • बारीक कटी गाजर: 1
  • बारीक कटी शिमला मिर्च: 1/2 कप
  • कटा हुआ मशरूम: 5
  • सोया सॉस: 1/2 चमच
  • चिली सॉस: 1 चमच
  • बारीक कटी लहसुन: 6 कलियां
  • काली मिर्च पाउडर: 2 चमच
  • बारीक कटा हरा प्याज: 1 चम्मच
  • नमक: स्वाद अनुसार
  • तेल: 2 बड़े चम्मच

हक्का नूडल्स बनाने की विधि:

  • सबसे पहले पैन में पांच कप पानी उबालें। जब पानी उबालने लगे तो उसमें नुडल्स डालें।
  • एक उबाल आने के बाद नुडल्स को छन्नी में निकालें और ठंडे पानी से एक बार धो लें।
  • ऐसा करने से नूडल्स आपस में चिपके नहीं और नुडल्स को चिपकने से रोकने के लिए आप उस पर थोड़ा-सा तेल भी डाल सकती हैं।
  • पैन में दो चमच तेल गर्म करें और लहसुन डालें।
  • कुछ सेकंड भूनने के बाद पैन में हरा प्याज, शिमला मिर्च, और गाजर डालकर पकाएं।
  • जब सारी सब्जियां पक जाएं तो पैन में मशरूम डालें।
  • मशरूम जब अच्छी तरह से पक जाए तो पैन में सोया सॉस और चिली सॉस डालकर मिलाएं।
  • काली मिर्च डालें और उबले नुडल्स और नमक डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और सर्व करें।

बहुत ही स्वादिष्ट हक्का नूडल्स तैयार है।

Leave a Comment