व्रत स्पेशल खीरे का रायता | Vrat Special Kheere ka Rayta

व्रत स्पेशल खीरे का रायता | Vrat Special Kheere ka Rayta | Navratri special

व्रत के दिनों में अगर आप हल्का, पौष्टिक और ठंडक देने वाला कुछ खाना चाहते हैं, तो खीरे का रायता आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है। दही का खट्टा स्वाद खीरे की ताज़गी, भुने जीरे की खुशबू और सेंधा नमक का संतुलित स्वाद – यह रायता न सिर्फ एनर्जी देता है बल्कि पेट को भी ठंडक पहुँचाता है। इसे बनाना बेहद आसान है|

व्रत स्पेशल खीरे का रायता

आवश्यक सामग्री (ingredients)

250 ग्राम ताज़ा दही

2 मध्यम आकार के ताज़ा खीरे

1 छोटा चम्मच सेंधा नमक (स्वादानुसार)

2 बारीक कटी हरी मिर्च

½ छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर

1 चुटकी काली मिर्च पाउडर

1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली हल्की कुटी हुई

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले दही को एक बाउल में निकालकर अच्छे से फेंट लें, ताकि यह स्मूद और क्रीमी हो जाए।

2. अब इसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।

3. खीरे को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। ध्यान रखें खरे को कद्दूकस करते समय ना ही लच्छे ज्यादा मोटे हो और ना ज्यादा पतले हो|

4. अब कद्दूकस किया हुआ खीरा दही वाले मिश्रण में डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। चाहें तो इसमें हल्की कुटी मूंगफली भी डाल सकते हैं।

5. तैयार रायते को आधे घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें।

6. सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा भुना हुआ जीरा पाउडर और हरा धनिया छिड़ककर परोसें। जिससे कि यह देखने में और भी बढ़िया लगे|

यह खीरे का रायता व्रत के खाने में ताजगी और स्वाद दोनों जोड़ देता है। इसे आप समा के चावल, व्रत की पूड़ी या आलू की सब्ज़ी के साथ परोसें – हर बार यह खाने में मज़ा आएगा|

Leave a Comment