व्रत स्पेशल आलू साबूदाना पराठा

व्रत स्पेशल आलू साबूदाना पराठा | Navratri Fasting Special Recipe

नवरात्रि और व्रत के दिनों में अगर आप स्वादिष्ट और पेट भरने वाली रेसिपी की तलाश में हैं तो यह व्रत स्पेशल आलू-साबूदाना पराठा आपके लिए परफेक्ट है। सिंघाड़े के आटे और सेंधा नमक से बना यह पराठा न केवल टेस्टी है बल्कि व्रत में एनर्जी भी देता है।व्रत स्पेशल आलू साबूदाना पराठा

आवश्यक सामग्री। Ingredients

2 मीडियम साइज उबले हुए आलू

¼ कप भीगा हुआ साबूदाना

3 बारीक कटी हरी मिर्च

1 चम्मच बारीक कटा अदरक

1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

सेंधा नमक स्वादानुसार

2 चम्मच सिंघाड़े का आटा

¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

पराठे सेंकने के लिए देसी घी

व्रत का पराठा बनाने की विधि । Method

1. उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें।

2. इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स करें।

3. अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और सिंघाड़े का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें।

4. तैयार आटे की मध्यम आकार की लोइयाँ बना लें।

5. हाथों पर और बटर पेपर पर थोड़ा घी लगाकर लोई को रखें और हाथ से दबाकर पराठे का आकार दें।

6. तवा गर्म करें और बटर पेपर से पराठा निकालकर तवे पर डाल दें।

7. दोनों तरफ से देसी घी लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।

8. इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें।

इन गरमा गरम पराठों को व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।

आप हमारी यह व्रत वाले पराठे की रेसिपी को जरूर ट्राई करें और अगर आपको रेसिपी अच्छी लगे तो अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment