लहसुन लाल मिर्च की सूखी चटनी / Dry Garlic Chutney Recipe

लहसुन लाल मिर्च की सूखी चटनी | Dry Garlic Chutney Recipe

लहसुन लाल मिर्च की सूखी चटनी घर पर बनाएं — रोटी, पराठा, दाल-चावल या वड़ा पाव के साथ मज़ेदार लगती है। कम तेल में बना यह चटनी तीखी और खुशबूदार होती है। एक बार बनाकर रखे महीने भर तक खा सकते है। लहसुन लाल मिर्च की सूखी चटनी

Ingredients आवश्यक सामग्री:

8–10 सूखी लाल मिर्च

1 मुट्ठी मूंगफली के दाने

10–12 लहसुन की कलियाँ

1 चम्मच जीरा

1 चम्मच धनिया के बीज

चुटकी भर हींग

1 चम्मच तेल

स्वादानुसार नमक

1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

½ चम्मच अमचूर पाउडर

लहसुन लाल मिर्च की सूखी चटनी बनाने की विधि :

1. तवा गरम करें और 1 चम्मच तेल डालें। जीरा डालकर हल्का भूनें।

2. अब धनिया के बीज, लहसुन और मूंगफली के दाने डालकर धीमी आंच पर भूनें—जब तक वे हल्के सुनहरे और खुशबूदार न हो जाएँ। (ध्यान रखें लहसुन जले नहीं)

3. भुनी हुई सामग्री को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।

4. ठंडा होने के बाद मिक्सी जार में डालें। इसमें नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर दरदरा पीस लें — अपनी पसंद के अनुसार बारीक या थोड़ी दरदरी बनाएं।

5. तैयार चटनी को एयरटाइट जार में भरकर रखें।

सर्व करने का तरीका और टिप्स:

गरमा-गरम रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें।

वड़ा पाव या सैंडविच में भी यह चटनी बहुत अच्छी लगती है।

चटनी बहुत सूखी लगे तो 1 चम्मच गरम घी मिलाकर मिक्स करें।

अच्छी तरह सुखाकर और एयरटाइट जार में रखने पर यह महीने भर तक सुरक्षित रहती है।

Leave a Comment