मेथी की बाटी रेसिपी | Methi ki Bati Recipe

मेथी की बाटी रेसिपी | Methi ki Bati Recipe

सर्दियों में मेथी की बाटी का स्वाद ही अलग होता है। खुशबूदार मेथी, देसी मसाले और घी से बनी यह बाटी दाल के साथ परोसी जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। आइए बनाते हैं घर पर बिल्कुल आसान तरीके से मेथी की बाटी।

मेथी की बाटी रेसिपी

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

गेंहू का आटा – 1 कप

बारीक कटी हुई हरी मेथी – ½ कप

सूजी – 2 बड़े चम्मच

बेसन – 2 चम्मच

अजवाइन – 1 छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

तेल – 2 चम्मच

हींग – चुटकी भर

हल्दी पाउडर – ½ चम्मच

धनिया पाउडर – ½ चम्मच

दही – 3 चम्मच

पानी – आवश्यकता अनुसार

घी – बाटी सेकने और डिप करने के लिए

मेथी की बाटी बनाने की विधि (Method)

1. आटा तैयार करें

1. एक बड़े बर्तन में गेंहू का आटा, बेसन और सूजी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

2. अब इसमें बारीक कटी मेथी, अजवाइन, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, दही, नमक और चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें।

3. सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।

4. अब जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए टाइट आटा गूंध लें।

5. आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें।

2. बाटी आकार दें

1. आटे की छोटे-छोटे हिस्से तोड़कर लोई बनाएं।

2. हथेली से गोल करें और बीच में अंगूठे से हल्का सा दबा दें।

3. इसी तरह सभी मीडियम साइज की बाटियाँ तैयार कर लें।

3. पैन में बाटी सेकना

1. एक पैन को हल्का गर्म करें और उस पर थोड़ा घी लगाकर ग्रीस कर लें।

2. तैयार बाटियाँ पैन में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें।

3. धीमी आंच पर 5 मिनट ढककर पकाएँ।

4. 5 मिनट बाद बाटियों को पलट दें और दूसरी तरफ से भी 5 मिनट तक पकाएँ।

5. जब दोनों तरफ हल्का गोल्डन हो जाएँ, तो उन्हें जाली वाले स्टैंड पर रख दें।

4. गैस पर डायरेक्ट सिकाई

1. जाली स्टैंड को थोड़ा ऊंचा रखें।

2. बाटियों को डायरेक्ट गैस की आंच में घुमाते हुए अच्छी तरह से सिकें।

3. इससे बाटी पर सुंदर ब्राउन स्पॉट आ जाते हैं और स्वाद बढ़ जाता है।

5. घी में डुबोकर सर्व करें

1. सभी सीकी हुई गरम-गरम बाटियों को घी में अच्छे से डुबोएं।
2. दाल के साथ सर्व करें और सर्दियों का मज़ा दोगुना करे

सुझाव:

आटा हमेशा टाइट गूंधें ताकि बाटी बढ़िया फूले।

ताज़ी मेथी का इस्तेमाल करें स्वाद और भी बढ़िया होगा।

धीमी आंच पर सिकने से बाटी अंदर तक सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी बनती है।

Leave a Comment