बेसन के मोदक रेसिपी | Besan Modak Recipe in Hindi

बेसन के मोदक रेसिपी | Besan Modak Recipe in Hindi | Ganesh Chaturthi Special

गणपति बप्पा के भोग के लिए घर पर बनाए गए बेसन के मोदक त्योहार की मिठास को दोगुना कर देते हैं। ये मोदक मीठे स्वाद से भरपूर ये मोदक झटपट तैयार हो जाते हैं और स्वाद में लाजवाब होते हैं। जिन्हें आप बप्पा के भोग के लिए घर पर बड़ी ही आसानी से तैयार कर सकते हो |बेसन के मोदक रेसिपी

आवश्यक सामग्री:

बेसन – ½ कप

चीनी – ½ कप

मिल्क पाउडर – 3 बड़े चम्मच

देसी घी – 3-4 बड़े चम्मच

हरी इलायची – 3

कटे हुए बादाम – 2 चम्मच

कटे हुए काजू – 2 चम्मच

घर की मलाई – 2 चम्मच

बेसन के मोदक बनाने की विधि:

  • सबसे पहले काजू और बादाम को एक चम्मच देसी घी में भून लें और प्लेट में निकाल लें।
  • उसी कढ़ाई में 2-3 चम्मच घी डालकर बेसन को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनकर ठंडा होने दें।
  • अब मिक्सी जार में चीनी और इलायची डालकर बारीक पाउडर बना लें। इसमें भुना बेसन और मिल्क पाउडर डालकर फिर से पीस लें और प्लेट में निकाल लें।
  • अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और मलाई डालकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि बाइंडिंग आ जाए।
  • तैयार मिश्रण को मोल्ड में भरकर मोदक का आकार दें और सभी मोदक इसी तरह तैयार करें।
  • कुछ ही मिनटों में बनने वाले ये बेसन के मोदक बप्पा के भोग के लिए परफेक्ट मिठाई हैं।
  • बप्पा के भोग के लिए इस तरह से बेसन के मोदक की रेसिपी को जरूर ट्राई कीजिएगा और आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी अपने अनुभव भी हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा |

Leave a Comment