इम्यूनिटी बूस्टर आंवला शॉट्स कैसे बनाएं | Amla Shots for Immunity & Detox

इम्यूनिटी बूस्टर आंवला शॉट्स कैसे बनाएं | Amla Shots for Immunity & Detox

सिर्फ एक शॉट रोज़ और आपका दिन भर रहेगा एनर्जेटिक l यह आंवला शॉट न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। इसमें मौजूद आंवला, करी पत्ता, पुदीना और काली मिर्च मिलकर आपके स्किन, बाल और ओवरऑल हेल्थ को नेचुरल ग्लो देते हैं। जैसे ही बाजार में ताज़े आंवले दिखने लगें इसे घर पर ज़रूर ट्राई करें और अपने पूरे परिवार को रोज़ एक हेल्दी शुरुआत देंl

इम्यूनिटी बूस्टर आंवला शॉट्स कैसे बनाएं

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

आंवला – 200 ग्राम

करी पत्ते – एक मुट्ठी

पुदीने के पत्ते – 15 से 20

काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच

पानी – आवश्यकतानुसार

इम्यूनिटी बूस्टर आंवला शॉट्स बनाने की विधि (Method)

1. सबसे पहले आंवले को अच्छे से धोकर उसका पल्प निकाल लें और गुठली अलग कर दें।

2. करी पत्ते और पुदीने के पत्तों को भी अच्छी तरह धो लें।

3. अब मिक्सी के जार में आंवले के टुकड़े, करी पत्ता, पुदीना और काली मिर्च डालें।

4. थोड़ा सा पानी डालकर इसे बारीक पीस लें।

5. अब तैयार मिश्रण को एक साफ सूती कपड़े या छलनी से छान लें।

6. आपका हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक – इम्यूनिटी बूस्टर आंवला शॉट्स तैयार है।

सेवन विधि –

इसे फ्रेश बनाकर रोज़ सुबह खाली पेट पिएं।

आप चाहें तो इसे छोटे कप में बनाकर फ्रीज़र में स्टोर भी कर सकते हैं।

सेवन से पहले हल्के गुनगुने पानी में डालकर पिएं — इससे पीना और आसान हो जाएगा।

लगभग 25–30 दिनों तक रोज़ाना सेवन करें, आपको फर्क साफ महसूस होगा।

Leave a Comment