प्याज के पराठे | Pyaj ke Parathe

प्याज के पराठे | Pyaj ke Parathe

प्याज के पराठे घर में जल्दी और आसानी से बन जाते हैं। यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आती है। इसमें बार-बार स्टफिंग करने की जरूरत नहीं होती और इसका फ्लेवर और खुशबू बहुत बढ़िया होती है। गरमा-गरम पराठे दही या चटनी के साथ परोसें तो स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।प्याज के पराठे | Pyaj ke Parathe

आवश्यक सामग्री : Ingredients

2 कप गेहूं का आटा

½ कप बेसन

2 बड़े साइज के बारीक कटे प्याज

4–5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

½ इंच अदरक का टुकड़ा (घिसा हुआ)

बारीक कटा हरा धनिया

1 चम्मच जीरा

1 चम्मच सौंफ

½ चम्मच अजवाइन

¼ छोटा चम्मच हींग

स्वाद के अनुसार नमक

1 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स

¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

1 चम्मच भुनी हुई कसूरी मेथी

½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

तेल या घी (बेलने और पराठा सेकने के लिए)

प्याज के पराठे बनाने की विधि:

1. प्याज को बारीक काट लें।

2. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन डालकर अच्छे से मिला लें।

3. इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, सौंफ, अजवाइन, रिंग, भुनी हुई कसूरी मेथी, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, घिसा हुआ अदरक और नमक डालें। 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

4. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सेमी-सॉफ्ट आटा गूंध लें।

5. आटे की मीडियम या बड़े लोइयां बना लें।

6. एक लोई लेकर चकले पर थोड़ा सूखा आटा छिड़ककर बेलें। रोटी जितना पतला बेलें और ऊपर थोड़ा घी/तेल लगाएँ।

7. अपनी पसंद के अनुसार गोल, चौकोर या तिकोना पराठा बेलें।

8. तवे पर गरम कर के एक साइड हल्का सुनहरा होने तक सेकें, फिर पलटें। दोनों तरफ देसी घी लगाकर दबा-दबाकर सेकें।

9. सभी पराठे इसी तरह बनाकर गरमा-गरम परोसें।

टिप: यह पराठा बिना बार-बार स्टफिंग के भी बहुत स्वादिष्ट और खस्ता बनता है।

Leave a Comment