मूंग दाल और साबूदाना की खीर
इस वीडियो में हम बनाएंगे स्वादिष्ट और हेल्दी मूंग दाल और साबूदाना की खीर। यह खीर गुड़ के पाउडर से मीठी की जाती है जिससे यह और भी ज़्यादा हेल्दी बनती है। इसे , त्योहारों या कभी भी मीठा खाने के लिए बनाया जा सकता है।
यह खीर बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आएगी। अगर आप डाइट पर हैं और कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Ingredients:
1/4 कप भीगी हुई मूंग दाल
1/4 कप भीगा हुआ साबूदाना
500 ml दूध
1 चम्मच देसी घी
काजू और बादाम (कटा हुआ)
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/3 कप गुड़ का पाउडर
मूंग दाल और साबूदाना की खीर बनाने की विधि ( Method)
1. मूंग दाल को धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दें।
2. साबूदाना को भी धोकर अलग से भिगो दें।
3. एक कुकर में मूंग दाल और साबूदाना डालें, आधा कप पानी डालें और एक सीटी आने तक पका लें।
4. प्रेशर खत्म होने दें, फिर इसमें गर्म दूध डालकर धीमी आंच पर 4–5 मिनट तक पकाएँ।
5. एक पैन में घी गरम करें और काजू-बादाम भून लें।
6. इन्हें खीर में डालें, साथ ही इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएँ।
7. जब खीर गाढ़ी हो जाए, गैस बंद कर दें और गुड़ का पाउडर डालकर मिलाएँ।
8. आपकी हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल व साबूदाना की खीर तैयार है।
👉 ध्यान रखें – गुड़ हमेशा गैस बंद करने के बाद ही डालें ताकि खीर फटे नहीं।