चिली गार्लिक लच्छा पराठा

चिली गार्लिक लच्छा पराठा

चिली गार्लिक पराठा एक मसालेदार और कुरकुरा पराठा है जिसमें लहसुन और हरी मिर्च का तीखापन, घी की खुशबू और मसालों का स्वाद मिलकर एक परफेक्ट कॉम्बो तैयार करते हैं। यह पराठा खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो स्पाइसी खाने के शौकीन हैं।

आवश्यक सामग्री ingredients:

1 कप गेहूं का आटा

6–7 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)

4–5 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

¼ छोटा चम्मच अजवाइन

स्वादानुसार नमक

पराठा सेंकने के लिए देसी घी

चिली गार्लिक पराठा बनाने की विधि:

1. सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें, उसमें नमक मिलाएँ और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूँथ लें।

2. आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रेस्ट पर रख दें, फिर दोबारा अच्छे से गूँथ लें।

3. अब आटे की लोई काटें और बेलकर रोटी जितनी पतली कर लें।

4. इस पर हल्का सा देसी घी लगाएँ और ऊपर से हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अजवाइन छिड़कें।

5. लच्छा पराठा बनाने के लिए इसे वैसे ही फोल्ड करें जैसे बचपन में पंखा बनाया जाता था, फिर गोल आकार में बेल लें।

6. अब इस पर लहसुन और हरी मिर्च फैलाकर हल्का सा दबाएँ और फिर मोटा पराठा बेल लें।

7. तवे को गरम करें, पराठा डालें और एक तरफ से सिकने पर घी लगाएँ। पलटकर दूसरी तरफ भी घी लगाते हुए दबा-दबा कर कुरकुरा होने तक सेकें।

 

गरमा-गरम, मसालेदार और कुरकुरा चिली गार्लिक लच्छा पराठा परोसने के लिए तैयार है। गरमा गरम पराठे दही अचार के साथ सर्व करें|

Leave a Comment