चचेड़ा की सब्जी
चचेड़ा की सब्जी एक पारंपरिक और सेहतमंद रेसिपी है। इसमें मसालों की खुशबू और चचेड़े का अनोखा स्वाद ऐसा मेल बनाते हैं कि जो लोग इसे पसंद नहीं करते, वे भी चाव से खाने लगते हैं। यह सब्जी घर के रोज़मर्रा के खाने में एक अलग ही स्वाद जोड़ देती है।
आवश्यक सामग्री :(ingredients)
500 ग्राम चचेड़ा
1 बारीक कटा प्याज
3–4 बारीक कटी हरी मिर्च
6–7 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)
1 चुटकी हींग
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच सौंफ
¼ छोटा चम्मच अजवाइन
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
2–3 बड़े चम्मच तेल
बारीक कटा हरा धनिया (गार्निश के लिए)
चचेड़ा की सब्जी बनाने की विधि:
1. सबसे पहले चचेड़े को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें। फिर बीच से चीरकर बीज और अंदर का रेशेदार हिस्सा निकाल दें। इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. मसाला तैयार करने के लिए तवे पर सौंफ, सूखी लाल मिर्च और अजवाइन हल्का सा भून लें। ठंडा होने पर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें।
3. अब कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें हींग, जीरा डालें और फिर प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
4. इसमें कटे हुए चचेड़े डालें और तेज़ आंच पर 2 मिनट तक चलाते हुए भून लें।
5. अब नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएँ और धीमी आंच पर 5–6 मिनट पकाएँ।
6. जब चचेड़ा नरम हो जाए, तब धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और तैयार किया हुआ मसाला डालें। अच्छी तरह मिक्स करके 4–5 मिनट और पकाएँ।
7. ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
गरमा-गरम, मसालेदार और स्वादिष्ट चचेड़ा की सब्जी परोसने के लिए तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें