हक्का नूडल्स / Hakka Noodles
आवश्यक सामग्री
- नूडल्स: 1 पैकेट
- बारिक कटी हरी प्याज: 1/2 कप
- बारीक कटी गाजर: 1
- बारीक कटी शिमला मिर्च: 1/2 कप
- कटा हुआ मशरूम: 5
- सोया सॉस: 1/2 चमच
- चिली सॉस: 1 चमच
- बारीक कटी लहसुन: 6 कलियां
- काली मिर्च पाउडर: 2 चमच
- बारीक कटा हरा प्याज: 1 चम्मच
- नमक: स्वाद अनुसार
- तेल: 2 बड़े चम्मच
हक्का नूडल्स बनाने की विधि:
- सबसे पहले पैन में पांच कप पानी उबालें। जब पानी उबालने लगे तो उसमें नुडल्स डालें।
- एक उबाल आने के बाद नुडल्स को छन्नी में निकालें और ठंडे पानी से एक बार धो लें।
- ऐसा करने से नूडल्स आपस में चिपके नहीं और नुडल्स को चिपकने से रोकने के लिए आप उस पर थोड़ा-सा तेल भी डाल सकती हैं।
- पैन में दो चमच तेल गर्म करें और लहसुन डालें।
- कुछ सेकंड भूनने के बाद पैन में हरा प्याज, शिमला मिर्च, और गाजर डालकर पकाएं।
- जब सारी सब्जियां पक जाएं तो पैन में मशरूम डालें।
- मशरूम जब अच्छी तरह से पक जाए तो पैन में सोया सॉस और चिली सॉस डालकर मिलाएं।
- काली मिर्च डालें और उबले नुडल्स और नमक डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और सर्व करें।
बहुत ही स्वादिष्ट हक्का नूडल्स तैयार है।
