सर्दियों का स्पेशल बथुआ का रायता | Bathua Raita Recipe In Hindi
सर्दियों में मिलने वाला बथुआ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे बना ये रायता न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने और बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। आइए बनाते हैं|
आवश्यक सामग्री:
200 ग्राम बथुआ
500 ग्राम दही
4–5 लहसुन की कलियां
4 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच जीरा
7–8 काली मिर्च के दाने
1 चम्मच काला नमक
स्वादानुसार सफेद नमक
थोड़ा सा हरा धनिया
1 चम्मच सरसों का तेल
2 चुटकी हींग
बथुआ का रायता बनाने की विधि:
1. बथुआ को उबालना
बथुआ के पत्तों को साफ करके मोटे डंठल हटा दें।
इसे 2–3 बार साफ पानी से धो लें।
एक बर्तन में बथुआ, लहसुन की कलियां और हरी मिर्च डालें।
थोड़ा पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं ताकि बथुआ मुलायम हो जाए।
गैस बंद करें और ठंडा होने दें।
ठंडा होने पर इसे मिक्सी में डालें, साथ में बचा हुआ पानी भी डाल दें (इसे वेस्ट न करें)।
थोड़ा सा हरा धनिया डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
2. मसाला तैयार करना
तवे पर जीरा और काली मिर्च हल्का भून लें।
ठंडा करके इसका बारीक पाउडर बना लें।
3. दही फेंटना
एक बड़े बर्तन में दही डालें और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
इसमें सफेद नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और तैयार किया हुआ जीरा-काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
4. रायता तैयार करना
दही में बथुआ का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
यदि रायता गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डालकर एडजस्ट कर लें।
5. तड़का लगाना
एक मिट्टी के छोटे दीये या तड़का पैन में सरसों का तेल गर्म करें।
तेल गर्म होने पर 1 चम्मच जीरा और हींग डालकर भूनें।
यह तड़का रायते में डालें और 5 मिनट ढककर छोड़ दें ताकि तड़के का फ्लेवर अच्छे से आ जाए।
