लौकी का भर्ता / Lauki ka bhurta banane ki vidhi

लौकी का भर्ता

लौकी का भर्ता


फ्रेंड्स आज हम बनाएंगे लौकी का भर्ता। अगर आप लौकी की सब्जी खा कर बोर हो गए हैं तो एक बार इस तरह से लौकी का भर्ता जरूर बनाएं। यह घर के सभी सदस्यों को बहुत पसंद आएगा। आइए दोस्तों लौकी का भर्ता बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री / Ingredients for lauki ka bhurta

  • 1 मीडियम साइज की ताजी मुलायम लौकी
  • 1 बारीक कटी हुई प्याज
  • 2 बारीक कटे हुए टमाटर
  • 3 से 4 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1 पिंच हींग
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • सरसों का तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

लौकी का भर्ता बनाने की विधि/how to make lauki ka bhurta

  • लौकी का भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को मीडियम आंच में गैस के ऊपर एक स्टैंड रखकर थोड़ी-थोड़ी देर में पलट-पलट कर भून ले।
  • अब लौकी के ऊपर का जला हुआ छिलका एक चाकू की सहायता से निकाल दें।
  • इसे पानी से धो लें और इसके बड़े-बड़े टुकड़े काटकर मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लें।
  • अब एक कड़ाही में सरसों के तेल को गर्म करें।
  • जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें जीरा, राई और हींग डालकर जीरे को चटकने दें।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
  • बारीक कटे हुए टमाटर डाल दें और ढक कर दो मिनट तक पकाएं, जिससे कि टमाटर सॉफ्ट हो जाए।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर सभी मसालों को आधा मिनट तक धीमी आंच में भूनें।
  • अब इसमें लौकी डाल कर अच्छे से मिक्स करें और स्वाद के अनुसार नमक और अमचूर पाउडर डालें।
  • 5 मिनट तक धीमी आंच में पकने दें, बाद में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दें।
  • बहुत ही स्वादिष्ट लौकी का भर्ता बनकर तैयार है।
  • इसे गरमा गरम चपाती के साथ सर्व करें।

1 thought on “लौकी का भर्ता / Lauki ka bhurta banane ki vidhi”

Leave a Comment