भरवा भिंडी
भिंडी की भरवा सब्ज़ी उत्तर भारत की एक बहुत ही ज्यादा पसंद की जाने वाली और स्वादिष्ट डिश है। इसमें भिंडी को मसालेदार बेसन के भरावन के साथ पकाया जाता है, जो खाने में कुरकुरी और बेहद लाजवाब लगती है। इसे गरमा-गरम पराठे या रोटी के साथ परोसें यह दाल चावल के साथ साइंटिस्ट के रूप में बनाएंऔर स्वाद का मज़ा लें।
आवश्यक सामग्री-
250 ग्राम भिंडी (मीडियम साइज)
4 बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट
2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
1 चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल (मसाले में)
3–4 बड़े चम्मच सरसों का तेल (भिंडी पकाने के लिए)
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
बेसन वाली भरवा भिंडी बनाने की विधि
1. सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोकर कपड़े से पोंछ लें। ध्यान रखें कि भिंडी मीडियम साइज की हो, बहुत बड़ी या मोटी न हो।
2. भिंडी के ऊपर और नीचे का हिस्सा हल्का सा काट लें और बीच में लंबाई में चीरा लगा दें।
3. अब एक बाउल में भुना हुआ बेसन, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, जीरा, हींग, नमक, लाल मिर्च-लहसुन पेस्ट और बारीक कटा हरा धनिया डालें।
4. इसमें 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अगर मसाला सूखा लगे तो थोड़ा सा पानी डालकर बना लें।
5. तैयार मसाले को सभी भिंडियों में भर दें।
6. अब एक पैन में 3–4 बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम करें। तेल अच्छे से गरम हो जाने पर आँच को धीमा कर दें।
7. इसमें भरी हुई भिंडियाँ डालें, ढककर 2–3 मिनट एक तरफ से पकाएँ।
8. अब धीरे-धीरे पलटकर दूसरी तरफ भी 4–5 मिनट तक पकाएँ।
9. जब तक भिंडी नरम और मसाले के साथ अच्छी तरह पक न जाए, तब तक धीमी आँच पर पकाते रहें।
10. गरमा-गरम भरवा भिंडी को पराठे या रोटी के साथ परोसें। या फिर दाल चावल के साथ साइड डिश के रूप में बनाएं
👉 इस तरह आपकी स्वादिष्ट बेसन वाली भरवां भिंडी तैयार है। 🍴✨
