बेसन गोभी मसाला फ्राई बनाने की विधि / Besan gobi masala fry

बेसन गोभी मसाला फ्राई बनाने की विधि / Besan gobi masala fry

बेसन गोभी मसाला फ्राई बनाने की विधि :- नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेसन गोभी मसाला फ्राई बनाने की रेसिपी। सर्दियों के मौसम में बाजार में गोभी बहुत ज्यादा मात्रा में और काफी सस्ती मिलने लगती है। गोभी की सब्जी को हम लोग कई तरीके से बनाते हैं। आज हम गोभी कि एकदम अलग तरीके की बहुत ही टेस्टी सब्जी बनाएंगे। आइए दोस्तों बेसन वाली गोभी की सब्जी बनाते हैं।

बेसन गोभी मसाला फ्राई बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री / Ingredient

  • 1 मीडियम साइज का फूल गोभी
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 10 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
  • 3 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 4 बड़े चम्मच तेल
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 1 चम्मच चाट मसाला पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

बेसन गोभी मसाला फ्राई बनाने की विधि / Besan gobi masala fry banane ki vidhi

  • बेसन गोभी मसाला फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब गोभी को हल्के गर्म पानी से 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गोभी को पानी से निकालकर अलग प्लेट में रखें।
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल के गर्म हो जाने पर इसमें एक चम्मच जीरा और हींग डालकर हल्का सा भून लें।
  • बारीक कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर मीडियम आंच में आधा मिनट तक भूने।
  • अब कटा हुआ प्याज डाल दें और प्याज के हल्का गुलाबी होने तक भून लें।
  • अब इसमें कटे हुए गोभी के टुकड़े डालकर मिक्स करते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें।
  • स्वाद के अनुसार नमक डालें ढक्कन लगाकर गोभी के सॉफ्ट होने तक भूने।
  • बीच-बीच में ढक्कन हटाकर गोभी को अलट पलट दें जिससे कि गोभी सभी तरफ से अच्छे से भुने।
  • एक कटोरी में दो चम्मच भुना हुआ बेसन, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला पाउडर डालकर एक चम्मच से सभी चीजों को अच्छे से मिला ले।
  • अब इस तैयार मसाले को गोभी में डाल कर अच्छे से मिक्स करें। धीमी आंच में ढक कर 2 से 3 मिनट तक पका लें।
  • बाद में इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें।
  • गोभी की बहुत ही शानदार सब्जी बेसन गोभी मसाला फ्राई बनकर तैयार है।
  • इसे गरमा गरम रोटी, पूरी या पराठे के साथ सर्व करें, यह सब को बहुत पसंद आएगी।
  • इसे आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं।

बेसन गोभी मसाला फ्राई बनाने की विधि

Leave a Comment