बींस आलू की सब्जी रेसिपी | Beans Aloo Ki Sabji Kaise Banaen

बींस आलू की सब्जी रेसिपी | Beans Aloo Ki Sabji Kaise Banaen | Aloo Beans Sabzi Recipe

आज की रेसिपी में मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ बेहद आसान, झटपट और बेहद टेस्टी बींस आलू की सब्जी। बींस और आलू को हल्का स्टीम करके बनाया गया यह तरीका सब्जी के रंग को भी बढ़िया रखता है और स्वाद भी दोगुना कर देता है। इसे रोटी, पराठा या डेली लंच के साथ जरूर ट्राई करें — एक बार बनाएँगे तो बार-बार बनाना चाहेंगे।

आवश्यक सामग्री:

200 ग्राम बींस

2 मीडियम साइज आलू

6–7 लहसुन की कलियां

½ इंच अदरक का टुकड़ा

4 हरी मिर्च

2 टमाटर (बीज निकालकर लंबाई में कटे)

बारीक कटा हरा धनिया

1 चम्मच जीरा

चुटकी भर हींग

1 चम्मच हल्दी पाउडर

1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ चम्मच गरम मसाला

½ चम्मच काला नमक

स्वादानुसार सफेद नमक

थोड़ी सी कसूरी मेथी

1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स

3 बड़े चम्मच सरसों का तेल

बींस आलू की सब्जी बनाने की विधि:

  • बींस को धोकर ऊपर-नीचे से काटें और लगभग 1–1.5 इंच के बड़े टुकड़ों में काट लें। आलू को छीलकर लम्बे टुकड़ों में काट लें। टमाटर के बीज निकालकर लम्बाई में काट लें।
  • अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कुटकर (या क्रश करके) दरदरा पेस्ट बना ले।
  • कटे हुए बींस और आलू को स्टीमर प्लेट में डालें। लगभग 5 मिनट हल्का स्टीम कर लें। निकालकर साइड में रख दें।

(स्टीम करने से सब्जी का रंग भी अच्छा रहता है और जल्दी पकती है)

  • कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर जीरा, हींग और थोड़ा राई डालें।
  • अब इसमें स्टीम किए हुए आलू डालकर 2–3 मिनट भूनें। फिर अदरक-लहसुन-मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें।
  • जब आलू हल्के सुनहरे होने लगें, तब बींस डालें। टमाटर भी डालकर 1–2 मिनट पकाएं।

धीमी आंच पर मसाले डालें:

हल्दी,धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला,चिली फ्लेक्स,काला नमक,सफेद नमक,अमचूर पाउडर,कसूरी मेथी सभी मसाले को अच्छे से मिलाएँ और पकाएँ।

  • सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 2–3 मिनट पका लें। जब बींस और आलू अच्छे से गल जाएँ, गैस बंद कर दें।
  • ऊपर से हरा धनिया डालें और मिक्स करें। आपकी एकदम स्वादिष्ट, परफेक्ट बींस आलू की सब्जी तैयार है।

(पराठे या चपाती के साथ कमाल लगती है)

Leave a Comment

Exit mobile version