बिना कड़वाहट करेले-प्याज़ की टेस्टी सब्ज़ी / Karela Pyaz Ki Sabzi Recipe
अगर आपको करेले की कड़वाहट पसंद नहीं है तो यह रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। इसमें प्याज़ की प्राकृतिक मिठास और मसालों का स्वाद मिलकर करेले को बेहद टेस्टी बना देता है। यह सब्ज़ी पराठे, रोटी और दाल-चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है। प्याज़ की मिठास की वजह से इसमें चीनी या गुड़ डालने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन चाहें तो अपने टेस्ट के अनुसार डाल सकते हैं।
आवश्यक सामग्री:
250 ग्राम करेला
200 ग्राम प्याज़
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
1 छोटा चम्मच सौंफ
2 चुटकी हींग
¼ छोटा चम्मच मेथी दाना पाउडर
बिना कड़वाहट करेले प्याज की सब्जी बनाने की विधि:
1. करेला धोकर पतले-पतले गोल स्लाइस काट लें। बीज हार्ड हों तो निकाल दें।
2. प्याज़ को भी छीलकर गोल स्लाइस काट लें।
3. कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। इसमें सौंफ, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएँ।
4. अब इसमें करेला और प्याज़ डालें और 2–3 मिनट मीडियम-हाई फ्लेम पर भूनें।
5. स्वादानुसार नमक डालकर ढक दें और धीमी आँच पर 8–10 मिनट पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें।
6. जब करेला और प्याज़ अच्छे से पक जाएँ तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मेथी दाना पाउडर और अमचूर डालकर अच्छे से मिलाएँ।
7. फिर 2–3 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ।
आपकी टेस्टी करेला-प्याज़ की सब्ज़ी तैयार है।
इसे गरमागरम रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें।
सुझाव:
1.यदि हल्की मिठास पसंद हो तो इसमें ½ चम्मच चीनी या गुड़ भी डाल सकते हैं।
2.प्याज़ की प्राकृतिक मिठास से ही स्वाद बहुत बैलेंस हो जाता है।
