बची हुई रोटी से बनाएं बच्चों का फेवरेट नाश्ता

बची हुई रोटी से बनाएं बच्चों का फेवरेट नाश्ता | Leftover Roti Snacks | Roti Noodles kaise banaye

घर में बची हुई रोटियां अब वेस्ट नहीं होंगी। इस रेसिपी से आप उन्हें नया ट्विस्ट देकर मज़ेदार और हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं। बच्चों को यह रोटी नूडल्स स्टाइल डिश बहुत पसंद आएगी और बड़े भी इसे शौक से खाएँगे। झटपट तैयार होने वाली यह रेसिपी नाश्ते या शाम की चाय के लिए एकदम परफेक्ट है।

आवश्यक सामग्री:

4 बची हुई रोटियां (बासी भी चलेगी)

1 बारीक कटा प्याज

3 बारीक कटी हरी मिर्च

6–7 कलियां बारीक कटा हुआ लहसुन

1 बारीक कटा आलू

1 मीडियम टमाटर

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स

1 छोटा चम्मच पिज़्ज़ा सीज़निंग

1 छोटा चम्मच सोया सॉस

1 बड़ा चम्मच टोमेटो सॉस

1 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस

स्वादानुसार नमक

2 बड़े चम्मच तेल

थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
(ऑप्शनल: शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स, कॉर्न)

बची हुई रोटी से बनाएं बच्चों का फेवरेट नाश्ता:

1. सबसे पहले बची हुई रोटियों को कैंची या चाकू से पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें।

2. कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें।

3. अब इसमें प्याज और आलू डालें और सुनहरा होने तक भून लें।

4. इसके बाद टमाटर और बाकी बारीक कटी सब्जियां डालें और थोड़ा सा पका लें।

5. अब इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, चिली सॉस और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें।

6. अंत में रोटी की स्ट्रिप्स डालें और हाई फ्लेम पर 2–3 मिनट चलाते हुए भून लें।

7. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।

👉 इस तरह से वही बची हुई रोटी अब बच्चों और बड़ों का फेवरेट नाश्ता बन जाएगी।

Leave a Comment

Exit mobile version