तिल के लड्डू (बिना चाशनी) | Til Laddoo Recipe with Jaggery
सर्दियों में तिल और गुड़ से बने लड्डू न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आज मैं आपके साथ बिना चाशनी के झटपट बनने वाली तिल के लड्डू की आसान रेसिपी शेयर कर रही हूं, जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री:
डेढ़ कप सफेद तिल
2 चम्मच भुनी और दरदरी कुटी हुई मूंगफली
1 चम्मच पंपकिन सीड
1 कप गुड़ का पाउडर
थोड़ा सा इलायची पाउडर
हाथों में लगाने के लिए थोड़ा सा पानी या घी
तिल के लड्डू बनाने की विधि:
1. सबसे पहले एक कढ़ाई को मध्यम आंच पर गरम करें।
2. इसमें सफेद तिल और पंपकिन सीड डालें और लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रखें कि तिल जले नहीं, वरना लड्डू में कड़वाहट आ सकती है।
3. अब इसमें भुनी हुई मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिला लें।
4. गैस की आंच बिल्कुल धीमी कर दें और इसमें गुड़ का पाउडर डालें।
5. लगातार चलाते रहें। थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि गुड़ पिघलकर तिल और मूंगफली के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएगा।
6. जैसे ही गुड़ पूरी तरह मेल्ट हो जाए, गैस बंद कर दें और मिश्रण को किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें।
7. हाथों में थोड़ा सा पानी या घी लगाएं और गरम-गरम मिश्रण से छोटे या मीडियम साइज के लड्डू बांध लें।
खास टिप्स:
गुड़ डालने के बाद आंच तेज न करें, वरना गुड़ जल सकता है।
लड्डू हमेशा मिश्रण गरम रहते हुए ही बनाएं, ठंडा होने पर लड्डू बंधेंगे नहीं।
