ढाबा स्टाइल प्याज-शिमला मिर्च की सब्जी
ढाबा जैसा स्वाद अब घर पर करारी शिमला मिर्च, हल्की सॉफ्ट प्याज और सुगंधित मसालों का तड़का इस सब्जी को बनाता है बेहद खास। दही की हल्की खट्टास और कसूरी मेथी की महक इसे और लाजवाब बनाती है। रोटी नान या चावल के साथ परफेक्ट combination.
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम शिमला मिर्च
- 3 बड़े प्याज
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच गरम मसाला
- ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
- ½ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 3 बड़े चम्मच दही
- स्वादानुसार नमक
- 2–3 चम्मच तेल
- चुटकी भर हींग
- बारीक कटा हरा धनिया व भुनी हुई कसूरी मेथी (गार्निश के लिए)
ढाबा स्टाइल प्याज शिमला मिर्च बनाने की विधि
- प्याज को छीलकर अच्छे से धो लें और लच्छों में काटें।
- शिमला मिर्च के बीज निकालकर पतले-पतले स्लाइस में काटें।
- एक बाउल में प्याज और शिमला मिर्च डालें।
- इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालें।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें।
- एक पैन में तेल गर्म करें।
- गरम तेल में जीरा और चुटकी भर हींग डालकर तड़का लगाएँ।
- अब प्याज-शिमला मिर्च का मिश्रण डालें और 3 मिनट तक मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएँ।
- प्याज को हल्का सॉफ्ट रहने दें और शिमला मिर्च में हल्का क्रंच बनाए रखें।
- जब सब्जी हल्की पक जाए, तब दही को फेंटकर डालें।
- लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
- ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और भुनी कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें।
- गरमा-गरम रोटी, नान या चावल के साथ परोसें।
