कुंदरू की मसालेदार टेस्टी सब्जी | Tendli Sabji Recipe

कुंदरू की मसालेदार टेस्टी सब्जी | Tendli Sabji Recipe

कुंदरू की मसालेदार सब्जी एक झटपट और टेस्टी रेसिपी है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह रोटी, पराठा या चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है।घर के साधारण मसालों से बनी यह सब्जी आपके खाने का मज़ा दोगुना कर देगी।

सामग्री (Ingredients)

300 ग्राम कुंदरू

1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन

1 मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज

3 बारीक कटी हरी मिर्च

1 बड़ा कटा हुआ टमाटर

½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ चम्मच भुना जीरा पाउडर

1 चुटकी हींग

स्वादानुसार नमक

थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया

2–3 बड़े चम्मच तेल

🥘 बनाने की विधि (Method)

1. कुंदरू को धोकर ऊपर-नीचे से हल्का काटें और बीच में क्रॉस शेप (+) में चार कट लगाएँ।

2. कढ़ाई में तेल गरम करके कुंदरू को थोड़ा सा नमक डालकर के ढक करके सॉफ्ट होने पर भून लें और अलग रख दें।

3. अब तेल में हींग, जीरा, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

4. टमाटर और मसाले डालकर तब तक पकाएँ जब तक टमाटर नरम न हो जाए।

5. इसमें भुने हुए कुंदरू डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें और ढककर धीमी आंच पर 7–8 मिनट पकाएँ।

6. ऊपर से हरा धनिया डालकर मिक्स करें।

🌿 गरमा-गरम और मसालेदार कुंदरू की सब्जी तैयार है।

गरमा गरम रोटी पराठे चावल के साथ सर्व करें बरसात की सीजन में मिलने वाली इस देसी सब्जी का स्वाद ही अनोखा होता है

Leave a Comment

Exit mobile version