कच्चे आम और गुड़ का मुरब्बा / Aam Ka Murabba

कच्चे आम और गुड़ का मुरब्बा / Aam Ka Murabba

 

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपके साथ शेयर करने वाली हूं कच्चे आम और गुड़ का मुरब्बा बनाने का तरीका। अगर आप इस तरह से आम का मुरब्बा बनाएंगे तो इसे बिना फ्रिज के भी महीनों तक स्टोर कर सकते हैं। अभी गर्मियों के सीजन में आम आसानी से मिल जाते हैं तो आप इस तरह से मुरब्बा बनाकर स्टोर कर सकते हैं, तो आइए दोस्तों कच्चे आम और गुड़ का मुरब्बा बनाते हैं।

कच्चे आम और गुड़ का मुरब्बा

आवश्यक सामग्री / Ingredients

  • 500 ग्राम कच्चे आम
  • 300 ग्राम गुड़
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच अजवाइन
  • चुटकी भर हींग
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • 1 चम्मच चाट मसाला पाउडर
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1 छोटा चम्मच सफेद नमक

कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की विधि / How to Make Aam ka Murabba

  • कच्चे आम और गुड़ का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छे से धो कर उनका पानी सुखा ले।
  • आम को छीलकर गुठली हटाकर अपनी पसंद के आकार के टुकड़ों में काट लें।
  • गुड को बारीक तोड़ ले।
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब आंच को धीमा कर दें और इसमें जीरा, सौंफ, अजवाइन और हींग डालकर हल्का सा भून लें।
  • अब इसमें कटे हुए कच्चे आम डाल दें और मिक्स करते हुए मीडियम आंच में 3 से 4 मिनट तक भूने।
  • 3-4 मिनट होने के बाद आम हल्के सॉफ्ट हो जाएंगे और भुन भी जाएंगे।
  • अब इसमें गुड़ डालकर मिला दें।
  • आंच को धीमा कर दें और इसे चलाते हुए गुड़ को पिघलने दे, ध्यान रखें इसमे पानी का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना है नहीं तो आपका जो मुरब्बा है वह खराब हो जाएगा।
  • 5 मिनट बाद आप देखेंगे की गुड़ अच्छे से मेल्ट हो जाएगा, अब धीमी आंच में मुरब्बे को 10 से 12 मिनट तक पका लें।
  • अब इसमें काला नमक, सफेद नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर और चुटकी भर हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें।
  • मसाले डालने के बाद धीमी आंच मे 3 से 4 मिनट तक मुरब्बे को पकने दें।
  • कच्चे आम का सुपर टेस्टी मुरब्बा बनकर तैयार है।
  • अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसे किसी साफ कांच के कंटेनर में भरकर स्टोर करें। बिना फ्रिज के भी ये मुरब्बा महीनों तक खराब नहीं होगा।
  • अगर आप इसे फ्रीज में स्टोर करते हैं तो यह साल भर तक खराब नहीं होगा, तो इस तरह से आप भी मुरब्बा बनाकर स्टोर कीजिए।

सुझाव / Suggestion

  • कच्चे आम का मुरब्बा बनाते समय आपको ध्यान रखना होगा की आम को अच्छे से धो कर सुखाने के बाद ही काटे और जो भी बर्तन आप इस्तेमाल कर रहे हैं उनमें बिल्कुल भी नमी ना हो एकदम सूखे हो जिससे कि आम का मुरब्बा खराब नहीं होगा।

1 thought on “कच्चे आम और गुड़ का मुरब्बा / Aam Ka Murabba”

Leave a Comment